थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव भिक्का वाला में फिर तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
दरअसल कालागढ के गांव हेडिया बस्ती निवासी पूनम उम्र 35 वर्ष पत्नी कमल घर से करीब 100 मीटर दूर जंगल में घास काटने गई थी, तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ महिला का दाहिना कंधा खा गया। आस पास के लोगों ने घर वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस जांच में जुट गई है।
अफजलगढ से मनोज गहलौत की रिपोर्ट।