भाजपा की बैठक का आयोजन

0
328

चांदुपर के एक निजी होटल में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ मुख्यअतिथि और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल सहित भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोहित बेनीवाल ने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में आयेगी। उन्होंने बताया कि 2022 के चुनाव को लेकर प्रदेश भर में विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, सुमन त्यागी, दीपमाला पुष्कर, अर्पित गोयल सहित क्षेत्र के भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।