विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन

0
286

धामपुर में भाजपाकी विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारीकपिल देव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत होने का आह्वान करते हुए 2022 में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। शुभम मंडप में आयोजितबैठक में धामपुर विधान सभावार बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाप्रभारी कपिल देव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओ को संगठन की बूथ विस्तारक योजना के बारेमें चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं से बूथ विस्तारक गांव बूथ पर जाकर केंद्र एवं राज्यकी भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वानकिया।कार्यक्रम के विशिष्टअतिथि नगीना लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद डॉ यशवंत सिंह ने कहा कि भारतीय जनतापार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, उन्होंने कहा कि पार्टी का अनुशासनात्मक संगठन सबसेमजबूत है। पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने अपना संगठन इतना मजबूत कर लिया हैकि गांव के 70 प्रतिशत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के मोबाइल नंबर पार्टी के मेडप्रदेश मुख्यालय पर मौजूद है। उन्होंने कहा कि भाजपा का बूथ स्तर का कार्यकर्तायोद्धा की भर्ती जमीन पर रहकर कार्य करता है। इस दौरान उन्होंने बूथ को मजबूत कर 2022 में एक बार फिर से सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनानेका आह्वान किया। विधायक अशोक कुमार राणा ने भी अपने संबोधन में बूथ स्तर केपदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहां की बूथ स्तर पर मजबूत होने के चलते हीकिसी भी चुनाव को जीतना आसान हो जाता है। इसलिए पार्टी में बूथ स्तर केकार्यकर्ताओं का एक अलग ही महत्व है। इसके अलावा कार्यक्रम को विधानसभा प्रभारीमनोज सिवाच, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसोदिया, जिला महामंत्रीभूपेंद्र बॉबी ने  संबोधित किया। जिलाध्यक्षसुभाष बाल्मीकि की अध्यक्षता तथा सुभाष चैहान के संचालन में आयोजितकार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ एनपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख हेमलताचैहान, उज्जवल चैहान, राणा प्रियंकर सिंह, नीरज प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष राघव शरणगोयल, धर्मवीर सिंह, सतमीत सिंह मनी, वैभव कुमार, जयवीर सिंह सिसोदिया, भूपेंद्रसैनी, राकेश चैधरी आदि मौजूद रहे।