सपा की विधानसभा कार्यकारिणी का गठन

0
281

धामपुर में समाजवादी पार्टी के शिविर कार्यालय पर पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक मूलचन्द चैहान के नेतृत्म में विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र की मेन बाॅडी की कार्यकारिणी का गठन किया गया और पूर्व विधायक मूलचन्द चैहान, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष हनी फैसल, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सलमान और छात्र सभा के जिलाध्यक्ष विशाल यादव ने मनोनीत पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे। इस मौके पर मूलचन्द चैहान ने बताया कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत विधानसभा स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहे है और पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत हो रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लाने मन बना चुकी है।