बुलंदशहर में कोतवाली देहात पुलिस ने 4 पशु चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई 2 भैंसें भी बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गंगेरुआ से 2 भैंसें चोरी हो गई थीं, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, जांच के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया, इसी दौरान 4 संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई, जिनके पास से चोरी की दोनों भैंसें बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हसनैन, मेहंदी, फिरोज खान और याकूब के रूप में हुई है।
बुलंदशहर से विनय अग्रवाल की रिपोर्ट।