बिजनौर जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा पंजाब के बाढ प्रभावित क्षेत्रों के लिए सहायतार्थ लगभग 2.5 करोड रुपए की नकद धनराशि के साथ राहत सामग्री वाहनों को किया गया रवाना।
दरअसल बिजनौर जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर एवं नुमाइश ग्राउंड चौराहे से अफजलगढ क्षेत्र के स्वयंसेवकों द्वारा पंजाब के बाढ प्रभावित क्षेत्रों के लिए सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगभग 2.5 करोड रुपए की नकद धनराशि के साथ राहत सेवा सामग्री वाहनों को रवाना किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं पीडितों के साथ हैं, प्राकृतिक आपदाएं हमारे नियंत्रण से बाहर होती हैं, लेकिन हमारा साथ और सहयोग हमेशा आपके लिए है, इस विपरीत परिस्थिति में भी हम सब साथ हैं, धैर्य और सामूहिक प्रयास से हम इस चुनौती का सामना करेंगे और पुनः समृद्धि की ओर बढेंगे, प्राकृतिक आपदाओं से पीडित लोगों की निस्वार्थ सहायता करना मानवीय मूल्यों को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्य मानवीय संवेदना, मानवीय प्रेम व समानता, मानवीय करूणा, दया एवं सहयोग का प्रतिबिंब होती हैं, जो समाज के जीवित, संवेदनशील एवं मानवता के प्रति कर्तव्य परायणता को प्रदर्शित करता है, उन्होंने राहत कार्यों के अंतर्गत स्थानीय समुदाय और सामाजिक संगठनों के सहयोग से जमा नकद लगभग 2.5 करोड रुपए की धनराशि तथा दवाइयों आदि पर आधारित राहत सामग्री भेजने के कार्य की सराहना की।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।