बिजनौर में महिला थाने में तैनात दरोगा का शव उनके सरकारी आवास में मिला। घटना आज सुबह की है सुबह 10ः00 बजे तक ऑफिस नहीं पहुंचे तो सिपाही उन्हें देखने के लिए गया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, सिपाही ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर बेड पर दरोगा मृत पड़े थे, इसके बाद सिपाही ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। घटना की सूचना पर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया, पुलिस ने दरोगा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दे दी है, एसपी सिटी ने बताया कि एसआई के कमरे से शराब के कुछ पाउच मिले मिले हैं, पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ब्युरो रिपोर्ट।