बिजनौर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस सर्वे 2024 की प्रगति सामने आई है, मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन में इसकी जानकारी दी, अब तक कुल 35 हजार लोगों का सर्वे पूरा हो चुका है, इनमें से 31 हजार का सर्वे सर्वेयर ने किया है, जबकि 4 हजार लोगों ने स्वयं पंजीकरण कराया है। सभी सर्वे की चेकिंग की जा रही है, इससे पात्र व्यक्तियों की पहचान होगी, योग्य पाए गए लोगों का प्रस्ताव ग्राम सभा में रखा जाएगा, जिला प्रशासन ने 28 अपात्र लाभार्थियों को आरसी जारी कर दी है, इन लोगों से धनराशि वापस ली जा रही है। योजना में पारदर्शिता के लिए सीडीओ ने पत्रकारों से सहयोग मांगा है, उन्होंने जिलेवासियों से किसी को भी पैसे न देने की अपील की है।
बिजनौर से निरज कुमार की रिपोर्ट।