बिजनौर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ई वी एम संरक्षित स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण की शुरुआत भूतल पर स्थित स्ट्रांग रूम से की गई, जहां जिलाधिकारी ने सील्ड तालों को खुलवाकर विधानसभा वार सुरक्षित रखी गई, ई वी एम का गहन निरीक्षण किया, इस दौरान ई वी एम की सुरक्षा व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक इंतजामों की जांच की गई, जो पूरी तरह सुचारू पाई गईं, स्ट्रांग रूम में बने गार्ड रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने व रंगाई पुताई कराने के निर्देश दिए, जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने झंडापुर स्थित वीवी पैट वेयरहाउस का विस्तृत निरीक्षण किया, उन्होंने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के वीवीपैट कक्षों की सुरक्षा, बिजली और साफ सफाई व्यवस्था की जांच की, जो मानकों के अनुरूप पाई गई, निरीक्षण के दौरान भाजपा, कांग्रेस, बसपा व सपा सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने ईवीएम व वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।