बिजनौर के सिविल लाइन स्थित एक निजी अस्पताल में 6 माह के बच्चे की इलाज के दौरान हुई मौत, दरासल मामला नहटौर के हमीदपुर का है, हमीदपुर निवासी नितिन के पुत्र लवीश को डायरिया की शिकायत थी, डायरिया की शिकायत पर डॉक्टर ए के अग्रवाल के अस्पताल लाया गया था, डॉक्टर ने बच्चे में खून की कमी बताते हुए ब्लड चढ़ाने की सलाह दी, ब्लड चढ़ाने के दौरान बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी, ओर बच्चे की मौत होगई, मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जांच मे पता चला की कंपाउंडर जगवीर ने बच्चे को एक इंजेक्शन लगाया था, परिजनों का आरोप है कि कंपाउंडर नशे में था, जांच में पता चला कि इंजेक्शन जून में ही एक्सपायर हो चुका था, बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है, इस मामले में जब डॉक्टर एके अग्रवाल से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया, स्वास्थ्य विभाग को भी मामले की जानकारी दी गई है, स्वास्थ्य विभाग की एक टीम जांच के लिए अस्पताल पहुंच गई है,
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।