फेस-3 के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वालंबन का चलाया अभियान

0
346
मिशन शक्ति फेस-3 नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वालंबन हेतु प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के लिए जन कल्याणकारी योजना मिशन शक्ति फेस-3 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली शहर क्षेत्र की कुटिया कॉलोनी में चौपाल लगाकर महिलाओं से वार्ता की गई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे विशेष मिशन शक्ति अभियान के संबंध में एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने महिलाओं से वार्ता कर जागरूक किया और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के प्रति योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं व बालिकाओं को कोई भी परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 102, 108, 112, 181, 1076, 1098, 1090 की सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया।
वही धामपुर मे पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार अग्रवाल ने मिशन शक्ति के तहत पुराना धामपुर में महिलाओं को जागरूक कर सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पराना धामपुर में प्रधान रविया कफिल के आवास पर पुलिस ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। महिलाओं से सीधे वार्ता कर सरकार से मिलने वाली योजनाओं की बाबत जानकारी ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय अग्रवाल ने सभी को स्मार्ट पुलिसिग, मिशन शक्ति के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में रात 10 बजे के बाद यदि महिलाओं को आवागमन के लिए साधन नहीं मिल पा रहा तो वह 112 डायल कर पुलिस की मदद ले सकती हैं इस नंबर पर मिलने वाली सुविधा के तहत पुलिस महिलाओं को सीधे उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने का काम करेगी। क्राइम इंस्पेक्टर प्रवेश पाठक ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, कन्या सुमंगला, जननी कल्याण योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य, आवास योजना सहित सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी थी। महिला दरोगा मंजू राठी ने भी महिलाओं से आत्म सम्मान के साथ समाज में रहने तथा महिलाओं से एक दूसरे का सम्मान करने का आह्वान किया। इससे पूर्व कस्बा इंचार्ज सुबोध पाल तथा दरोगा सर्वेश खान ने कई महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निस्तारण कराया तथा कुछ को जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया। प्रधान पति कफील अहमद ने महिलाओं से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
वही मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत थाना हल्दौर क्षेत्रान्तर्गत चौकी झालू क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खारी में शिव मंदिर प्रांगण में डॉ0 धर्मवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक जनपद बिजनौर द्वारा पहुँचकर शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिये चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी तथा मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। इस जागरुकता अभियान के लिये पुलिस अधीक्षक महोदय का धन्यवाद किया गया व भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी। इस दौरान कुलदीप कुमार गुप्ता क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक, महिला थाना व थाना प्रभारी, हल्दौर मौजूद रहे।
उधर अफजलगढ़ मे मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली क्षेत्र की पांचों महिला बीट क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं के साथ चौपाल लगाकर मिशन शक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन। अभियान से सम्बंधित एवं सरकार की योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली क्षेत्र में स्थान स्थान पर मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसके सबंन्ध में महिलाओं को जीवन रक्षा हेतु विभिन्न जानकारी दी गई । जिसके चलते क्षेत्र की महिलाओं के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया, अफजलगढ़ प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक काजल मौजूद रही। वही प्रथम महिला बीट में ग्राम कासमपुर गढ़ी में उप निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा महिला आरक्षी मंजू महिला आरक्षी प्रियंका के साथ ग्राम कासमपुर गढ़ी के पंचायत घर में मिशन शक्ति योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीण महिलाएं के साथ चौपाल के दौरान सरकार की योजनाओं जिसमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना ,निराश्रित महिला पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना इत्यादि के बारे में अवगत कराया गया तथा ग्रामीण महिलाओं की समस्याओं के बारे में जानकारी की गई तथा महिला हेल्प नंबर 1090 ,1076 ,112, 1098 इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई।
इसके अलावा, कादराबाद, कालागढ़, मनोरवाली आदि सहित अन्य बीट क्षेत्र में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिला पुलिस स्टाफ सहित क्षेत्र की महिलाओं सहित ग्रामप्रधानों ने शिरकत की।
उधर शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, स्वाभिमान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति के तीसरे चरण के अंतर्गत स्योहारा पुलिस द्वारा छात्राओं और महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कार्यक्रम किया गया। स्योहारा के गांव जोतहिम्मा में ग्राम पंचायत सचिवालय के मिशन शक्ति कक्ष में ग्राम की महिलाओं को नारी सुरक्षा, सशक्तिकरण और नारी सम्मान के लिये मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने शासन द्वारा जारी वूमेन हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, आदि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
इसके अतिरिक्त शासन द्वारा जारी की गई योजनाएं राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, शादी अनुदान योजना, वृद्धावस्था संचालन, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, परिवार कल्याण सेवाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री आवास योजना आदि की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहित गांव की दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply