बुलंदशहर पुलिस ने कैब ड्राइवर हत्याकांड का किया खुलासा, फर्रुखाबाद के रहने वाले कैब ड्राइवर अजीत की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी कुलदीप और मोनू ने ग्रेटर नोएडा से बुलंदशहर के लिए कैब बुक की थी, रास्ते में दोनों ने लूट की नीयत से ड्राइवर अजीत पर हमला कर दिया, जब अजीत ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसका गला काट दिया, इसके बाद शव को छतारी थाना क्षेत्र में फेंककर कैब लेकर फरार हो गए, 16 अगस्त को छतारी थाना क्षेत्र की सड़क किनारे अजीत का शव मिला था, शुरुआत में मृतक के पिता ने गांव के चार लोगों पर आरोप लगाया था, पुलिस जांच में ये आरोप गलत निकले, एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की मदद से वारदात का खुलासा किया गया, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बुलंदशहर से यशु गोयल की रिपोर्ट।