पुलिस अधीक्षक ने लगाई परेड में दौड़

0
297

जनपद बिजनौर में पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउण्ड में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक डाॅ0 धर्मवीर सिंह ने वार्षिक परेड की सलामी ली। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक भी पुलिसकर्मियों के साथ ग्राउण्ड में दौड़ लगाते नज़र आये। स्वयं पुलिसकर्मियों के साथ परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगाते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को प्रतिदिन दौड़ लगाने के लिए कहा और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते हुए दैनिक व्यायाम करने की भी सलाह दी। पुलिस अधीक्षक के साथ दौड़ते हुए जनपद के पुलिसकर्मियों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया।

Leave a Reply