इन्द्रदेव सिंह के आवास पर किया गया स्वागत

0
273

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली का धामपुर पहुंचने पर भाजपा मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डा0 इन्द्रदेव सिंह के आवास पर फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हर तरह से पार्टी की नीतियों का पालन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की एकमात्र जनता की हितैशी पार्टी है इसलिए आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक डा0 इन्द्रदेव सिंह, गोपाल सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।