बिजनौर के नूरपुर में एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, किशोरी घर के बाहर कूडा डालने गई थी, तभी 3 लड़कों ने उसे अगवा कर गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों लडकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू करदी है।
दरअसल बिजनौर के नूरपुर में एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी देर शाम घर के बाहर कूडा डालने गई थी, काफी देर तक वह नहीं लौटी तो उसके परिजन उसकी तलाश में निकले, बताया जा रहा है के बच्ची की चाची गन्ने के खेत में पहुंची तो शोर मचाने की आवाज सुनाई दी, बच्ची के परिजन गन्ने के खेत में पहुंचे तो आरोपी किशोरी को छोड़कर फरार हो गए। परिजन उसे बदहवास हालत में घर लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, सूचना पर सीओ चांदपुर देश दीपक व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, पुलिस ने पीडिता के पिता की तहरीर पर पड़ोस के गांव के 3 लडकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, पुलिस ने आधी रात को दबिश देकर तीनों लडकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू करदी है।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।