थाना नहटौर क्षेत्र में एक घर के फ्रिज में सांप मिलने से हडकंप मच गया, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाला।
दरअसल नहटौर निवासी सागर अग्रवाल के घर में परिवार के सदस्यों को फ्रिज में सांप होने का पता चला, जिसके बाद उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचित किया, मौके पर पहुंची टीम ने सांप को रेस्क्यू किया। पकड़ा गया सांप कोरिया प्रजाति का बताया जा रहा है, जिले में इन दिनों आबादी वाले क्षेत्रों और घरों में सांप निकलने की घटनाएं लगातार बढ रही हैं। वन विभाग की टीम भी लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है।
नहटौर से जहीन अंसारी की रिपोर्ट।