नजीबाबाद क्षेत्र के जलालाबाद की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया, ब्लास्ट के तुरंत बाद फैक्ट्री परिसर में आग लग गई, विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वहां काम कर रहे एक मजदूर के चिथडे उड गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे आग पर काबू पाया गया और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया, घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा भी घटनास्थल पर पहुंचे, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में सुबह के समय विस्फोट हुआ है, जिसमें एक मजदूर की मृत्यु हुई है, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित पटाखा फैक्ट्री के पास वैध लाइसेंस है, जो वर्ष 2029 तक मान्य है, फायर सर्विस और फील्ड यूनिट की टीमों को तत्काल मौके पर बुलाकर जांच कराई जा रही है, यदि जांच में किसी भी प्रकार का नियम उल्लंघन पाया जाता है, तो फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्त कर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।