धामपुर शुगर मिल की ओर से सामाजिक दायित्व के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों के अनुक्रम में 21 सोलर लाइटें लगाई गई है, जिसका भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने सामूहिक पूजन में मुख्य यजमान के रूप में भाग लेकर नारियल भंजन करके लोकार्पण किया। इस दौरान गणेश भगवान सहित अन्य देवी देवताओं के पारंपरिक जयकारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा, कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक अशोक कुमार, विधायक पुत्र राणा प्रियंकर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप का गुलदस्ता एवं पुष्प गुच्छ भेंट करके शुगर मिल परिवार की ओर से स्वागत किया गया जबकि शुगर मिल के उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता ने विधायक अशोक कुमार राणा को शॉल ओढाकर तालियों की सामूहिक गड़गड़ाहट के बीच सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक अशोक कुमार राणा ने शुगर मिल के उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता के कार्यकाल में किसानो और आम जनता के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देकर प्रारंभ किए गए इस जन कल्याणकारी एवं जनहितकारी कार्य की प्रशंसा करते हुए इसकी निरंतरता बनाए रखने का आवाहन भी किया। ताकि अधिक से अधिक किसानो तथा आम नागरिकों को इस प्रकार के कार्यों का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। कार्यक्रम का संचालन शुगर मिल के कारखाना महाप्रबंधक विजय कुमार गुप्ता ने किया।
ब्यूरो रिपोर्ट।