धामपुर में सफाई कर्मचारियों और सफाई निरक्षक के बीच विवाद का मामला सामने आया है। सफाई निरीक्षक विकास कुमार लौहरा ने सफाई कर्मियों पर उनके साथ गाली गलौच, मारपीट तथा नाली की कीचड डालने के गंभीर आरोप लगाए, उधर सफाई कर्मियों ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सफाई निरीक्षक पैसों की मांग करता है तथा हमारे साथ नशे में गाली गलौच की और जातीसूचक शब्दों का प्रयोग किया, हमें फसाने के लिए सफाई निरीक्षक द्वारा स्वयं ही अपने ऊपर कीचड डाली गई है, दोनो पक्षों ने थाने में तहरीर दी है पुलिस ने जांच शुरू करदी है।
ब्यूरो रिपोर्ट।