धामपुर में एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ही घर में मिला शव, घर से दुर्गंध फैलने पर पडोसियों ने पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेसिक टीम जाँच में जुटी। दरअसल धामपुर के शक्ति नगर में एक घर से दुर्गंध फैलने पर पडोसियों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो एक व्यक्ति का संदिग्ध हालत में शव मिला, मृतक की पहचान कमल सिंह उर्फ पिंटू 50 वर्ष पुत्र तेजपाल सिंह के रूप में हुई है, बताया जाता है कि कमल बस चलाता था और घर में अकेला ही रहता था, उनकी पत्नी और 3 बच्चे अलग रहते है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
धामपुर से साकिब शैख की रिपोर्ट।