धामपुर स्थित के एम इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के बीच मारपीट हो गई, प्रार्थना सभा के बाद शिक्षक महेंद्र सिंह और अभिषेक सिंह के बीच कहासुनी हुई, इसी को लेकर दोनों में हाथापाई हो गई। कॉलेज के प्रवक्ता अनिल कुमार ने धामपुर कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि वह जब अन्य शिक्षकों के साथ आ रहे थे, तो उन्होंने महेंद्र सिंह को अभिषेक सिंह को गाली देते सुना, उन्होंने महेंद्र सिंह को ऐसा करने से रोका, तो उन्होंने अनिल कुमार पर हमला कर दिया, इस हमले में अनिल कुमार के चेहरे पर चोटें आईं और नाक से खून निकल गया, उनके कपड़े भी फट गए। दूसरी तरफ, महेंद्र सिंह ने भी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, उन्होंने आरोप लगाया कि अनिल कुमार ने पहले उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। कोतवाल राजेश सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें मिल गई हैं, मामले की जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
धामपुर से साकिब शैख की रिपोर्ट।