धामपुर में जैन समाज द्वारा विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा मध्यप्रदेश के रीवा में आर्यिका माताजी श्री श्रुतमति माता जी एवं उपशम मति माता जी के निधन प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर एसडीएम धामपुर को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में निष्पक्ष एसआईटी अथवा न्यायिक जांच कराने, सीसीटीवी फुटेज व डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही “संत सुरक्षा प्रोटोकॉल” लागू करने, विहार मार्गों पर पुलिस सहयोग सुनिश्चित करने एवं देशभर में “राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति” बनाए जाने की भी मांग उठाई गई। इस दौरान पंकज कुमार जैन, संजय जैन, सीमा जैन, सुनील वर्मा जैन, सौरभ जैन, आलोक जैन सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे।
धामपुर से शरद राजवंशी की रिपोर्ट।