धामपुर में जुलूस ए मौहम्मदी का मुफ्ती जाकिर ने हरी झंडी दिखा कर मदरसा नूरिया बन्दुक चियान से शुभारंभ किया साथ ही जुलूसे मौहम्मदी में अंजुमन फलाहे अहले सुनत और शहर के गणमान्य लोगों ने इमामों का जोरदार स्वागत किया। जुलूस का शहर में जगह-जगह पुश्प वर्शा आदि से स्वागत किया गया, जुलूस मदरसा नूरिया से शुरू होकर अहमद अली रोड, मछली बाजार, मोहल्ला बंदूकचियान होते हुए नमक शाह बाबा के मज़ार बडी मंडी होते हुए मौहल्ला अफगानान, सुभाश चौक, नगीना चौक, पुराना धामपुर की चुंगी, महल साराय, पुरानी तहसील, डाकखाना मौहल्ला अफगानान से होते मुसाफिर खाने पर सम्पन्न हुआ। वहा शहर के इमामों ने जुलूस ए मौहम्मदी के बारे में विस्तार से बताया, इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर मूलचंद चौहान, अमित चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह आदि शामिल हुए। सुरक्षा की दृश्टि से एस डी एम धामपुर स्मृति मिश्रा, सी ओ धामपुर अभय कुमार पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
धामपुर से साकिब शैख की रिपोर्ट।