धामपुर के शुगर मिल रोड़ पर ग्राम जैतरा में श्री राम ट्रेडर में चोरी की घटना का मामला सामने आया है, टाइल्स के शोरूम स्वामी विनीत कुमार ने बताया कि बीती शाम करीब 7 बजे के करीब हमने दुकान बंद की थी। रात्रि में करीब 11 बजे दुकान में टीन शैड और सीलिंग तोड़कर चोर शोरूम में घुसे और एक कीमती एल ई डी टीवी सहित अन्य सामान चोरों ने चोरी कर लिया, बाद में चोरों ने शोरूम में रखी मूंगफली खाई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और घटना की बारीकी से जांच पड़ताल में जुट गई है।
धामपुर से साकिब शेख की रिपोर्ट।