अमरोहा जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उनके आदेश पर जिला प्रशासन की टास्क फोर्स द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन निगरानी की जा रही है, जिसमें रात के अंधेरे में भी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। अभियान के दौरान पकड़े गए तीन डंपरों में ओवरलोडिंग, फर्जी/त्रुटिपूर्ण रजिस्ट्रेशन तथा नंबर प्लेट स्पष्ट न होने जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

इस पर संबंधित वाहनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि अवैध खनन एवं परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने टास्क फोर्स को निर्देशित किया है कि अभियान को और तेज कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ब्यूरो रिपोर्ट।