जलीलपुर में मानव अधिकार परिषद की युवा टीम की ओर से किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन, शिविर में 101 लोगों ने किया रक्तदान। दरअसल जलीलपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर गावडी स्थित एस के जी बैंक्वेट हॉल में आयोजित रक्तदान शिविर में 101 लोगों ने रक्तदान किया, आपको बता दें कि जलीलपुर मानव अधिकार परिषद की युवा टीम शानू अग्रवाल व गौरव वर्मा ने रक्त शिविर का आयोजन कर युवाओं से मानव भलाई में रक्तदान करने के अपील की थी, अपील पर 101 रक्तदाताओं ने निस्वार्थ रक्तदान किया, ताकि उनके दिए गए रक्त से जरूरतमंदों की मदद हो सके। न्यूटीमा ब्लड बैंक मेरठ के एच ओ डी मुकेश पाल के नेतृत्व में आई डॉक्टर की टीम ने एक एक कर लोगों से 101 यूनिट रक्त लिया। इस मौके पर सहयोग कर रहे समाज सेवी, पत्रकारों व डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ उद्यमी बिल्लू गुप्ता, वरुण, जिला पंचायत सदस्य सरिता सैनी, मुकुल गुप्ता, बाल विकास पी जी डिग्री कॉलेज के प्रबंधक अमन सिंह, प्रियांशु, नितिन सुनील, विकल आदि मौजूद रहे।
जलीलपुर से मौहम्मद शाहिद की रिपोर्ट।