चांदपुर नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित सभासद को 2.5 माह बाद शपथ दिलाई गई। चेयरपर्सन जीनत पठान ने नवनिर्वाचित सभासद को शपथ दिलाई।
दरअसल नगर पालिका परिषद चांदपुर के वार्ड संख्या 16 के सभासद रमेश गर्ग का निधन हो जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया था, जिस पर 11 जुलाई को मतदान हुआ तथा 13 जुलाई को मतगणना की गई, मतगणना में प्रशांत गर्ग पुत्र रमेश गर्ग को विजयी घोषित किया गया था, 13 जुलाई से लेकर 3 अक्टूबर तक लगभग 2.5 माह बाद शपथ ग्रहण कराई गई। नवनिर्वाचित सभा सद प्रशांत गर्ग का कहना है कि मैंने शपथ ग्रहण कराने के लिए एसडीएम एवं जिलाधिकारी ऑफिस के कई बार चक्कर लगाए। 3 अक्टूबर को जिलाधिकारी जसजीत कौर के सख्त निर्देश के बाद 4 अक्टूबर को शपथ ग्रहण कराई गई, शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लेने वालों में चेयरपर्सन पति शेर बाज पठान, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, आदित्य बंसल, गौरव अग्रवाल, संदीप कौशिक, सतीश चंद्र शर्मा, सभासद ओमप्रकाश नांगे, मकसूद अहमद, अशरफ लारा, रईस अहमद, अशोक शर्मा ठेकेदार, शाहनवाज सोनू के अलावा नगर पालिका के सलीम अहमद, आदिल अहमद आदि स्टाफ उपस्थित रहा।
चांदपुर से अजय कुमार कौशिक की रिपोर्ट।