ताज़ा खबरेंदेश - दुनियाबिजनौरराजनीतिशिक्षासरकारी सूचनायें गैस सिलेंडर, बिना पेट्रोल की मोटर साइकिल पर माला डाल कर विरोध किया प्रदर्शन द्वारा abhitaknews - मार्च 31, 2022 0 326 FacebookTwitterPinterestWhatsApp अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के आवाहन पर जिला मुख्यालय पर बिजनौर शहर अध्यक्षा मीनू गोयल के आवास के बाहर केंद्र सरकार द्वारा दिन प्रतिदिन डीज़ल, पेट्रोल, रसोई गैस व एलपीजी गैस के दामों में की जा रही बढ़ोत्तरी के विरोध में हाथों में नारे लिखी तख्तियां, खाली गैस सिलेंडर, बिना पेट्रोल की मोटर साइकिल पर माला डाल कर विरोध प्रदर्शन किया। ओर गैस सिलेंडर की आरती उतारी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में मॅहगाई आसमान छू रही है। देश का हर नागरिक महंगाई की आर्थिक मार झेल रहा हे। रसोई गैस गरीब मजदूर की रसोई से बहुत दूर है। भाजपा सरकार मात्र झूठे वादों की गरीब, मजदूर, किसान विरोधी सरकार है। ऐसे जन विरोधी नाकारा सरकार को नैतिकता के आधार पर स्वंम अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।