चांदपुर में कांवड़ खंड़ित होने पर बवाल, मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस #chandpur_news #kanwar

    0
    37

    बिजनौर जिले की चांदपुर तहसील के ग्राम खेड़की में दूसरे संप्रदाय के बालक द्वारा, कावर से जल की कैन उठा लिए जाने पर कांवर्ती बिगड़ गए। धंटों चला हंगामा। जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्र के हिंदूवादी नेताओं के हस्तक्षेप से मामला निपटा।
    दरअसल श्रावण मास में कांवर्ती कांवर लेकर बिजनौर जिले से गुजर रहे हैं। जनपद बुलंदशहर, अलीगढ़, संभल, बदायूं, जेपी नगर के कांवर्ती बिजनौर नगर एवं चांदपुर तहसील क्षेत्र से होकर पदयात्रा करते हुए गुजरते हैं। 15 जुलाई को महाशिवरात्रि का पर्व है। इस दिन सभी कांवर्ती अपने अपने देवस्थान पर कांवड़ के जल से भगवान शंकर का जलाभिषेक शिव पूजन कर भगवान को प्रसन्न करेंगे। ग्राम खेड़की में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया। जब एक कांवर्ती की कांवर से दूसरे संप्रदाय के एक बालक ने जल की कैन निकाल ली। बालक के इस कृत्य इससे कांवर खंडित हो गई। जैसे ही कांवरतियों को इस घटना का पता चला, सभी ने रौद्ररूप धारण कर लिया तथा हर हर महादेव के नारे लगाते हुए जबरदस्त विरोध प्रकट किया। सड़क पर जाम लगा दिया तथा दोषी बालक के घर के सामने विरोध प्रकट किया। उप जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही जिले के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, तथा पीड़ित शिव भक्तों से बात की।
    स्थिति उस समय भयावह हो गई जब एक शिव भक्त कांवर्ती अपने ऊपर डीजल तेल की केन पलट कर अधिकारियों के सामने आ गया तथा आग लगाने की बात कहने लगा। पहले तो कांवरती किसी भी हद तक मानने को तैयार नहीं थे परंतु नगर के हिंदूवादी संगठन के लोग भाजपा नेता कपिल चौधरी। विवेक कर्णवाल। वीरेंद्र राजपूत। कपिल गोयल। प्रमोद कुमार सूर्या। केशव चौधरी। मनजीत सिंह। पुखराज सैनी। राकेश सैनी। विक्की जोशी आदि ने सभी शिव भक्तों से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवरती के लिए एक गाड़ी की, एवं सुरक्षाकर्मी की व्यवस्था कराए जाने पर सभी शिव भक्त मानने को तैयार हुए तथा उन्होने अपनी जिद को छोड़ा। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित हिंदूवादी संगठन के लोगों ने, शिव भक्तों को मनाया, तथा प्रदर्शन कर रहे शिव भक्तों से आगे के लिए चलने का निवेदन किया। शिवभक्त मान गए तथा आगे की यात्रा शुरू कर दी। जिलाधिकारी के आश्वासन पर खंडित हुई, कांवर को विसर्जन करने तथा दूसरी कांवर लाने के लिए वाहन एवं सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। वही खंडित कांवर को लेकर कांवर्ती हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। घटनास्थल पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन। अपर पुलिस अधीक्षक रामअर्ज। उप जिलाधिकारी चान्दपुर रितु रानी। पुलिस क्षेत्राधिकारी चांदपुर सरवम सिंह एवं थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे।