करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले तीन आरोपियों किया गिरफ्तार

0
280
मुरादाबाद मे करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया हे। जिससे एक महिला भी शामिल हे।
आपको बता दें कि चिटफंड कंपनी के नाम पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सैकड़ों लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाने के आरोप में थाना सिविल लाइन पुलिस ने तीन-आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक महिला भी शामिल है जानकारी के मुताबिक महिला थाना छजलैट क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी राजेश कुमार ने पिछले वर्ष की 27 मई को थाना सिविल लाइन में राम गंगा विहार निवासी कंपनी के डायरेक्टर सहित करीब 7 लोगों को नामजद करते हुए धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी समय से आरोपी फरार चल रहे थे। देर शाम चिटफंड कंपनी के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिनमें एक महिला भी शामिल है इसकी जानकारी सीओ सिविल लाइन सागर जैन द्वारा दी गई। सागर जैन द्वारा बताया गया कि पिछले वर्ष की 27 मई को छजलेट थाना क्षेत्र निवासी वादी राजकुमार ने राम गंगा विहार निवासी कंपनी के डायरेक्टर सहित करीब 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था टीम बनाकर कार्यवाही की जा रही थी। वही टीम को सफलता मिली और टीम ने करीब तीन लोगों को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है जिसमें एक महिला भी शामिल है पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है
बाईट- सागर जेन, सीओ सिविल लाइन

Leave a Reply