नवरात्र और रमजान के मद्देनजर थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक का किया आयोजन

0
304
स्योहारा मे आगामी त्यौहार नवरात्र और रमजान के मद्देनजर थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष स्योहारा तथा संचालन उप निरीक्षक ओमकार सिंह ने किया।
जनपद बिजनौर के स्योहारा थाना परिसर में आगामी त्यौहार तथा शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के मकसद से शांति समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता थानाध्यक्ष तथा संचालन ओमकार सिंह ने किया।
इस दौरान थानाध्यक्ष ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी त्यौहार नवरात्रि और रमजान को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए। थानाध्यक्ष नें कहा किसी को कोई भी समस्या हो तो वह 24 घंटे आपकी सेवा में हाज़िर हैं। कोई भी पीड़ित किसी भी समय उनको फोन कर सकता है। इसलिए यदि कोई समस्या हो तो तुरंत फोन करे। पुलिस आपके पास जल्द से जल्द पहुचेगी। इस दौरान शहर इमाम मौलाना कामिल अंसारी, समाजसेवी डॉ मनोज कुमार वर्मा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण वर्मा, भाजपा नेता मुकेश रस्तौगी, सुरेंद्र सिंह अरोडा़, मुकेश महेश्वरी, डाक्टर यज्ञदत्त गौड़, हाजी इदरीश, मनोज भटनागर, सुफियान अंसारी, अरमान आदि मौजूद रहे ।