बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में कन्या इंटर कॉलेज धामपुर की छात्राओं ने जीते मेडल। विद्यालय लौटने पर प्रबंधक शलभ कुमार अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या द्वारा किया गया सम्मानित।
दरअसल बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कन्या इंटर कॉलेज धामपुर की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया, विद्यालय की छात्रा गरिमा ने पैदल चाल एवं लम्बी कूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, पलक ने गोला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, जबकि कल्पना ने गोला फेंक स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया। विद्यालय लौटने पर छात्राओं को प्रबंधक शलभ कुमार अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या द्वारा सम्मानित किया गया, इस अवसर पर कोषाध्यक्ष गौरव कुमार, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, तथा शिक्षिकाओं में सविता रानी, अमृता चौहान, अंजलि और सुषमा शर्मा आदि उपस्थित रहीं।
धामपुर से शरद राजवंशी की रिपोर्ट।