अमरोहा जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा का बारीकी से औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सालय के टी बी लैब और दवाई कक्ष, ओ पी डी कक्ष, ओ टी, एच आई वी काउंसलिंग कक्ष, नर्स ड्यूटी कक्ष, फैमिली प्लानिंग कक्ष और टीका करण कक्ष सहित पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यह अस्पताल सभी सुविधाओं से लैस है, इसमें डिलीवरी कराएं, अस्पताल में डिलीवरी निःशुल्क होती है, इसके साथ जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत अन्य फायदे भी मिलते हैं। यहां पर टीकाकरण और जांचे भी निःशुल्क होती है। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सत्यपाल सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर उमर फारूक सहित अन्य चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित रहा।
ब्यूरो रिपोर्ट।