अफ़ज़लगढ़ थाना क्षेत्र के नाभका गांव में एक गुलदार पिंजरे में हुआ कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।
दरअसल जनपद बिजनौर में पिछले काफी समय से गुलदारों का आतंक बना हुआ है, दहशत के कारण ग्रामीण खेतों में जाने से भी डर रहे हैं, वन विभाग गुलदारों को पकडने के लिए लगातार पिंजरे लगा रहा है और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चला रहा है, हालांकि, गुलदारों की अधिक संख्या के कारण यह समस्या अभी भी बनी हुई है। आपको बता दें अफ़ज़लगढ़ के नाभका गांव में एक गुलदार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया, ग्रामीणों ने खेतों की ओर जाने पर गुलदार की आवाजें सुनीं और पिंजरे के पास जाकर देखा तो वह उसमें कैद था, ग्राम प्रधान मुस्तकीम ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांव में गुलदार ने कहर बरपा रखा था और जानवरों पर हमला कर रहा था, इसी के चलते गांव में पिंजरा लगाया गया था, जिसमें तीसरे दिन गुलदार कैद हो गया।
ब्यूरो रिपोर्ट।