बुधवार, अप्रैल 30, 2025
होम ब्लॉग पेज 67

धामपुर शिवाजी पार्क परिसर में योग सप्ताह का किया गया आयोजन #bijnor_news #dhampurnews #media

धामपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर नगर पालिका परिषद धामपुर द्वारा, शिवाजी पार्क परिसर में योग सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ नगर पालिका परिषद धामपुर अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप् से फीता काटकर किया गया। योगाचार्य पंकज कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में समस्त नगर पालिका स्टाफ, और नगर के प्रबुद्ध जनों ने, सुबह साड़े 5 बजे से सुबह 7 बजे तक योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने योगाभ्यास के गुणों का बखान करते हुए कहा, कि योग व्यस्त जीवन शैली के टॉनिक के रूप में काम करता है। स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए योगाभ्यास जरूरी है। अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा, कि अब से नित प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन नगरपालिका के शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

वन विभाग के अधिकारियों व रेंज स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से निकाला गया फ्लैग मार्च

रेहड़ में वन क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर कड़ी नजर रखने व अवैध गतिविधियों को विफल के उद्देश्य से, दोनो प्रदेश के वन विभाग के अधिकारियों व रेंज स्टाफ द्वारा, संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान वन क्षेत्र की सीमाओं की चैकिंग भी की गयी। साथ ही ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हे पर्यावरण व वन्यजीवों के संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया।
अमानगढ़ टाइगर रिजर्व व कार्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा व अवैध गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए, कार्बेट के कालागढ़। झिरना। ढ़ेला व बिजनौर वन प्रभाग के अमानगढ़। नगीना। नजीबाबाद के वन क्षेत्राधिकारी व रेंज स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च कालागढ़ वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र से शुरू होकर भिक्कावाला। मीरापुर। मालौनी। धारा आदि गांवो में चैकिंग करते हुए ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए विभागीय अधिकारियों द्वारा वन एवं वन्यजीवों से जुड़ी अनेक जानकारियाँ दी गयी। जिसके पश्चात अमानगढ़ वन क्षेत्र में चैकिंग करते हुए नांगल, झूल्लो से फक्कड़ चौराहा होते हुए झिरना विश्राम गृह पर जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान डीएफओ बिजनौर अरूण कुमार सिंह। एसडीओ नजीबाबाद अंशुमन मित्तल। एसडीओ कार्बेट नेशनल पार्क शालिनी जोशी। रेंजर अमानगढ़ प्रदीप कुमार शर्मा सहित सभी रेंज के वनक्षेत्राधिकारी व रेंज स्टाफ मौजूद रहा।
रेहड़ से मनोज गहलौत की रिपोर्ट।

पड़ोसी ने लड़की की नहाते हुए बनाई वीडियो….देखें फिर किया हुआ

बिजनौर में संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के लोगों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सैकड़ों ग्रामीणों के साथ युवती के परिजन एसपी दफ्तर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मामला बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के गावड़ी बुजुर्ग इलाके का है। जहां के सैकड़ों लोग कई ट्रैक्टर ट्राली में इकट्ठा होकर एसपी दफ्तर पहुंचे और एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए युवती के हत्या आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित महिला ने बताया की वह विधवा महिला है, और उसकी एक बेटी और एक बेटा है। बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा है। पीड़ित महिला का कहना है कि गांव के ही रहने वाली 2 3 लड़कियां उसकी लड़की से मिलने के लिए उसके घर आया जाया करती थी। इन लड़कियों के साथ गांव का ही सुरेंद्र पुत्र राकेश और एक अन्य लड़का बिट्टू इन लड़कियों के माध्यम से उसकी बेटी से संबंध बनाना चाहता था। जिसको उसकी बेटी ने मना कर दिया था। इन लोगों ने कई बार उसकी बेटी का जान से मारने की धमकी भी दी, कि हमारे ग्रुप में नहीं रहेगी तो तुझे व तेरे भाई को भी जान से मार देंगे। पीड़िता का आरोप है, की 12 जून की शाम को 6 बजे आरोपी पक्ष उसकी बेटी को अकेला देखकर घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट की पीड़िता ने रोकने का प्रयास किया तो सभी आरोपियों ने रस्सी ढूंढ कर उसके गले में फंदा डालकर गला घोट दिया और उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गए।

सपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की

स्योहारा में जिला कांग्रेस कमेटी आर टी आई बिजनौर की एक आवश्यक बैठक नूरपुर विधानसभा के ग्राम कुरी बांगर में आर टी आइ के जिला सचिव हाजी शरीफ के निवास स्थान पर हुई। जिसकी अध्यक्षता बिजनौर जिले के आर टी आई चेयरमैन रिफाकत चौधरी ने की तथा संचालन अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला सचिव आसिफ कुरैशी ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी बिजनौर के जिला महासचिव नज़ाकत अल्वी एवं पूर्व नगर अध्यक्ष स्योहारा फ़हीमूर रहमान का कार्यकर्ताओ ने गर्म जोशी के साथ फूल मालाओं और ढोल नगाड़ो से स्वागत किया। बैठक में पूर्व सभासद स्योहारा मुस्तकीम अहमद। यासीन चौधरी। फैजान। मौहम्मद कैफ। महबूब अंसारी।मौहम्मद आकिल ने सपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। शबाना निवासी ग्राम रसूलपुर आबाद अफजलगढ़, ग्राम कुरी बांगर निवासी वसीम ने भी कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। जिला महासचिव नज़ाकत अल्वी एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, हाजी नासिर चौधरी और कांग्रेस आर टी आई सेल के जिला चेयरमैन रिफाकत चोधरी ने कांग्रेस में शामिल होने पर, सभी का स्वागत किया, एवं कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। बैठक में वक्ताओं ने ग्रामीणों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। और 2024 के लोकसभा चुनाव में धर्म एवं जातीवाद से ऊपर उठ कर कांग्रेस को वोट देने की अपील की। बैठक में हाजी नासिर चौधरी प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक विभाग। उत्तर प्रदेश जिला महासचिव नज़ाकत अल्वी। कांग्रेस आर टी आई सेल के जिला चेयरमैन रिफाकत चौधरी। अब्दुल समद आज़ाद। आसिफ कुरैशी। हाजी शरीफ। फ़हीमूररहमान। एडवोकेट ज़फ़र मलिक। नोशाद प्रिंस। उमेर जावेद आदि सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।

दिव्य सेवा संस्थान ने राहगीरों को शरबत किया वितरित

नगीना में दिव्य सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने यूपी ई एस यूनिवर्सिटी देहरादून के छात्रों के साथ, गांधी मूर्ति, एसडीएम कोर्ट, नहर पर छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर, भीषण गर्मी से राहत दिलाने का कार्य किया। भीषण व तपती गर्मी में ठंडा शरबत पीकर आने जाने वालों को बहुत सुकून मिला। दिव्य सेवा संस्थान के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में यूपी ई एस यूनिवर्सिटी देहरादून से आए छात्रों का भी भरपूर सहयोग रहा। तथा कार्यक्रम की सभी ने सराहना की। संस्थान के प्रबंधक संजय शर्मा ने बताया की यूपीईएस यूनिवर्सिटी देहरादून से कुछ छात्र संस्थान में दो माह की इंटर्नशिप के लिए आए हैं। जिनके साथ संस्थान भिन्न भिन्न कार्यक्रम कर रहा है। समाज सेवा में अग्रणी दिव्य सेवा संस्थान के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिव्य सेवा संस्थान के प्रबंधक संजय शर्मा के साथ शीशराम रवि। दीपक कुमार। गतिक शर्मा। अक्षत। समर्थ अग्रवाल। रितिक चौहान। भानु प्रताप सिंह। समीर अहमद तथा सैमुअल जैन आदि छात्र उपस्थित रहे।

दोस्तों संग मछली पकड़ने गया युवक डूबा, मौत

चांदपुर के मोहल्ला चिम्मन निवासी अदनान उर्फ अददू 25 वर्ष पुत्र इसरार अपने पांच साथियों के साथ, ग्राम नारनौर के घाट पर मछलियों का शिकार करने गए थे। 6 लोगों में अदनान और साथी मुनव्वर गंगा में मछली पकड़ने के लिए जैसे ही उतरे पैर फिसलने के कारण गहरे भंवर में चले गए। मुनव्वर को किसी तरह से साथियों ने बचा लिया, परंतु अदनान गहरे जल के भवर मे चला गया। साथियो के द्वारा शोर मचाने पर पास में काम कर रहे लोग घटना स्थल पर पहुंचे, तथा अदनान की खोजबीन शुरू की। घटना की सूचना फोन पर अदनान के घर दी, सूचना मिलते ही चांदपुर से तैराक विष्णु पुत्र उदल सिंह को घटनास्थल पर ले जाया गया। आधा घंटे कड़ी मशक्कत के बाद गहरे पानी में गौता लगाने के बाद विष्णु ने अदनान को किसी तरह गहरे भवर से बाहर निकाला। तभी अदनान को गाड़ी में लेकर सभी लोग चांदपुर चिकित्सक के पास आए। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। अदनान की मृत्यु का समाचार सुनते ही उसके घर पर कोहराम मच गया तथा मोहल्ले वासियों का आना जाना शुरू हो गया। हर कोई कह रहा था कि अदनान पहली बार गंगा पर मछली पकड़ने गया था। जो वहां से जिंदा नहीं आया। मौत ने उसको वहीं बुला लिया था।

ईद उल अज़हा और महाशिवरात्रि पर्व को प्यार मोहब्बत के साथ मनाने की अपील

स्योहारा में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रांगण में अमन कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ईद उल अज़हा और महाशिवरात्रि पर्व को प्यार मोहब्बत के साथ मनाने की अपील की गई। बैठक में पहुंचे उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने सभी से शांति के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष शेख फ़ैसल वारसी। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ मनोज कुमार वर्मा। मौलाना क़ामिल कासमी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा। पूर्व पालिका अध्यक्ष पुत्र इमरान अख़्तर। विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र अरोड़ा सहित शहर के गड़मान्य लोग मौजूद रहे।

देश मे फैली नफरत के लिए भाजपा ज़िम्मेदार – चंद्रशेखर आज़ाद #bhimarmy

स्योहारा में आज़ाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद ने ग्राम मकसूद पुर में आयोजित एक भण्डारे में शिरकत की। इस मौके पर निसार मलिक। एडवोकेट नईम मलिक। विशाल सागर। आलोक भारती। प्रशांत सागर। विवेक सेन। कलीम अहमद। मास्टर पुष्पराज। चंद्रपाल सिंह। हरपाल सिंह। चमन सिंह। नपेंद्र सिंह। अनित आदि लोग मौजूद रहे।

गठबंधन के साथ ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 2024 – जयंत चौधरी #jayntchaudhary

बिजनौर में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं है। निकाय चुनाव में कुछ जिलों में दोनों दल अलग अलग लड़ें, लेकिन लोकसभा चुनाव गठबंधन के साथ मजबूती से लड़ा जाएगा। समरसता अभियान के तहत अपने दो दिवसीय जनपद दौरे के दौरान रालोद अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह नगर पालिका परिषद बिजनौर के पूर्व चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी के कैम्प कार्यालय पर पहुंचे। जहाँ शमशाद अंसारी के समर्थकों ने जयन्त सिंह का जोरदार स्वागत किया। उन पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान कैम्प कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए चौधरी जयन्त सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव विधानसभा की तर्ज पर लड़ा जाएगा। गठबंधन मजबूत है और रहेगा। एक सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है। अगर गठबंधन में कॉंग्रेस भी शामिल हो जाती है, तो भाजपा को आसानी से हराया जा सकता है। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर नीरज चौधरी। लवकुश चौधरी। सुभाष काकरान। अलबेल सिंह। हरवीर सिंह। हाजी हसीन अहमद। रूबी राठी। काशिफ खान। नदीम शेख। दिलशाद पठान। आदि लोग शामिल रहें।

बेटे की आशिकी में पिता की मौत

लड़का लड़की के प्रेम प्रसंग प्रकरण के चलते लड़के के पिता की मौत। मामला पुलिस में पहुंचा।
दरअसल, आजकल लड़का लड़की के प्रेम प्रसंगों की घटनाएं आम होती जा रही है। इसी का ही एक उदाहरण है, चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केलनपुर निवासी एक लड़की का थाना शिवाला कला के ग्राम पहाड़पुर मलेशिया निवासी एक लड़के के साथ प्रेम संबंध हो गया। यह प्रेम संबंध 6, 7 माह पुराना बताया जा रहा है। प्रेम का भूत लड़की पर इतना सवार हो गया कि वह अपने घर वालों को बिना बताए पहाड़पुर मलेशिया निवासी अपने प्रेमी के घर पहुंच गयी। हालात को देखकर लड़के के पिता अरविंद ने लड़की के आने की सूचना लड़की के परिजनों को दे दी। लड़के के पिता अरविंद की सूचना पर लड़की पक्ष के लोग पहाड़पुर मलेशिया लड़के के घर पहुंचे तथा लड़के के पिता अरविंद से भिड़ गए। सारी गलती लड़के की बता कर मारपीट पर उतारू हो गए। जिसमें अरविंद घायल हो गया। अरविंद को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर अरविंद को मृत घोषित कर दिया गया।