स्योहारा—भाजपाईयों ने सिपाही पर लगाया अवैध वसूली का आरोप

0
266

देश के प्रधानमंत्री और सूबे के मुख्यमंत्री जहां भ्रस्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिये भरसक प्रयास कर रहे है वहीं खुद भाजपा कार्यकर्ता ही भ्रस्टाचार का शिकार होते नज़र आ रहे है स्योहारा से ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां थाने में तैनात एक सिपाही की अवैधी वसूली से परेशान भाजपाईयों को एक जुट होकर थानाध्यक्ष से मुलाकात करनी पड़ी, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने थाने में तैनाक एक सिपाही पर जमकर अवैध वसूली करने का संगीन आरोप लगाया, भाजपाईयों ने थानाध्यक्ष से मुलाकात कर आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्यवाही करने की भी मांग की