सामुहिक रोज़ा इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन

0
25

स्योहारा में गुरूद्वारा सिंह सभा के तत्वावधान में सामुहिक रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। लगातार बीते कई वर्षों से आपसी प्यार मोहब्बत के सौहार्द की मिसाल गुरुद्वारा सिंह सभा पेश करती है जिसके चलते पंजाबी धर्मशाला में 22 वे रोज़े पर सामुहिक रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी मर पहुंचे वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर मनोज वर्मा,निवर्तमान पालिका अध्यक्ष हाजी अख्तर जलील, व्यापारी व भाजपा नेता अरुण कुमार वर्मा, चौधरी फ़हीम उर्रहमान, हाजी नय्यर चौधरी, शेख़ फ़ैसल वारसी, ख़लीक चौधरी, शेंकि रस्तोगी सहित शहर के गड़मान्य लोग मौजूद रहे तो वहीं गुरुद्वारा सिंह सभा से डॉक्टर एच एस कालरा, सरंक्षक अरविंदर सिंह काका, सुरेंद्र कुमार अरोड़ा, संजीव कुमार, सरदार हरविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, रॉक्सी सहित तमाम सिख संगत ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।