समाधान दिवस में सुनी जनता की समस्यायें

0
241
चांदपुर के तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का अयोजन किया गया। समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह ने जनता की समस्यायें सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के तुरन्त निस्तारण के आदेश भी दिए। कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण भी किया गया। समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की लंबी लाईन भी लगी दिखी। इस मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह और प्रशासन के आला अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply