धामपुर में किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

0
241
 धामपुर के तहसील परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में एडीएम विनोद कुमार गौड़ ने लोगों की समस्याएं सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देष भी दिये। समाधान दिवस में कुल 88 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान समाधान दिवस में एडीएम विनोद कुमार गौड़, तहसीलदार आरसी चैहान, धामपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय अग्रवाल, अफज़लगढ़ पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply