संभल में तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर गिरा एक की मौत सात घायल

0
10

संभल में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां दिल्ली से बदायूं लेकर जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं, और दिल्ली से शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। घटना के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई। सड़क हादसा रजपुरा में अनूपशहर गंगा पुल के पास का है। बदायूं के गांव बलिया निवासी ऑटो चालक चंद्रप्रकाश अपने परिवार के साथ ऑटो से दिल्ली स्थित अपनी बहन की ननद की शादी में सम्मिलित होने के लिए गए थे। जनपद संभल की सीमा में गंगा पुल के पास ऑटो सड़क के गड्ढों में अनियंत्रित हो गया। ऑटो पलटने से उसमें सवार चंद्रप्रकाश, उनकी पत्नी दुर्गा, बेटा सचिन, भाई नरेश पाल, भतीजा आकाश, सुरेंद्र, सत्येंद्र, शिवम घायल हो गए। घटना के बाद चारों ओर चीख पुकार मच गई। इसी बीच सूचना पाकर रजपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने ऑटो चालक चंद्र प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। जबकि परिवार के अन्य घायल सदस्यों का उपचार चल रहा है। चंद्रप्रकाश की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, परिवार में शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। गुन्नौर सीओ आलोक कुमार सिद्धू ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

Leave a Reply