श्रावण मास में किया भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक

0
274

अफज़लगढ़ क्षेत्र के गांव अनवरपुर चण्डिका स्थित भूतल शिव मंदिर में श्रावण मास के चलते भगवान भोले नाथ का रूद्राभिषेक किया गया।
जनकारी के अनुसार लगभग 30 वर्ष पूर्व एक खेत में किसान द्वारा हल चलाते समय खेत से एक शिवलिंग मिला था। जिसके बाद किसान को 10 फीट खुदाई के बाद भी उसका कोई छोर नही मिला तो किसान ने उक्त भूमि को मंदिर के नाम कर दिया। इस स्थान पर सुन्दर शिव मंदिर का निर्माण कराया गया जहां हर वर्श श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ तथा सावन मास में रूद्राभिषेक कराये जाते हैं। स्थानीय लोगों की मान्यता है कि यहां रूद्राभिषेक करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर पर पंडित विनय भार्गव के सानिध्य में विधि विधान के साथ रूद्राभिषेक किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित किया।