कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा, भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे लगाये

0
281

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश भर के विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा भाजपा गद्दी छोड़ा अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जा रही है।
इसी क्रम में जनपद बिजनौर के अफज़लगढ़ क्षेत्र में भी भारी बारिश के बीच कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली। कांग्रेस पाटी के ब्लाॅक अध्यक्ष इस्माइल तुर्क के नेतृत्व में निकाली जा रही पद यात्रा में नगर और क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक सम्मिलित हुए। इस दौरान कांग्रेसी भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे लगाते हुए चल रहे थे। सुबह से हो रही भारी बारिश के बावजूद भी रैली में शामिली हुए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला देखने लायक था।
इस मौके पर पार्टी के ब्लाॅक अध्यक्ष इस्माईल तुर्क ने बताया कि भाजपा सरकार में लगातार बढ़ रही महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध और कृषि कानूनों के विरोध में शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के तहत ये रैली निकाली जा रही है।
उधर जनपद बिजनौर के कस्बा नहटौर में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा कपड़ा बाज़ार से शुरू हुई और नहटौर के मुख्य मार्गों से होती हुई हल्दौर चैराहे पर जाकर समाप्त हुई। नहटौर में कांग्रेसियों द्वारा निकाली जा रही रैली में पूर्व मंत्री ओमवती, आर.के. सिंह, सुधीर कुमार एडवोकेट और कांग्रेस नगर अध्यक्ष जहांगीर संिहत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मौके पर कांग्रेस नेता सुधीर कुमार एडवोकेट ने बताया कि 9 अगस्त 1942 को अंग्रेज़ों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत हुई थी उन्होंने कहा कि आज देश में ऐसे हालात हो गए हैं कि कांग्रेस पार्टी ने  इसी दिन पर भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान चलाया है।
उधर जनपद बिजनौर के चांदपुर में भी कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। कांग्रेस नेता शेरबाज़ पठान के नेतृत्व में निकाली जा रही पदयात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा गद्दी छोड़ो, देश को लूटना बंद करो आदि नारे लगाये। कांग्रेसियों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से फेल हुई है। उनका कहना है कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नही है, महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान नही हो रहा है, अपराध बढ़ते जा रहे हैं और किसानों के विरोध के बावजूद कृषि बिलों को वापस नही लिया जा रहा है जिसके चलते कांग्रेस द्वारा भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जा रही है।