शिव मंदिर मेड सभा में श्री राम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया

0
25

धामपुर के मोहल्ला खतियान स्थित सुनारो वाले शिव मंदिर मेड सभा में राम नवमी का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातकाल आलोक आर्य द्वारा हवन संपादित कराया गया। जिसमें नरेश वर्मा। उमा वर्मा। आदित्य आर्य। मीनू आर्य। दीपमाला वर्मा। सुमन वर्मा। प्रेमवती आदि उपस्थित रहे। भजन संध्या कार्यक्रम में सबसे पहले महिला कमेटी द्वारा राम रक्षा स्त्रोत का पाठ किया गया तथा उमा वर्मा द्वारा राम होना सहज तो नहीं मगर जो सहज हो गया वही राम है। कमलेश वर्मा द्वारा किसी का कोई सहारा किसी का कोई सहारा मेरा तो राम प्यारा दीपमाला वर्मा द्वारा जपते चलो जपते चलो राम नाम की माला जपते चलो। सुमन वर्मा द्वारा पालो पालो जी राम नाम का गहना आदि मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्ति मय बना दिया। इसके उपरांत महिलाओं ने डांडिया नृत्य का आयोजन किया जिसमें नेहा वर्मा। सोनी वर्मा। कंचन वर्मा। तनु वर्मा। दीपमाला वर्मा। उमा वर्मा। सुमन वर्मा। पायल वर्मा कमलेश वर्मा। आदि महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम का आयोजन नरेश वर्मा तथा सौरभ वर्मा ने किया।

Leave a Reply