विद्युत विभाग ने चलाया बड़ा अभियान, 3 लाख रूपये बकाया राशि जमा कराई

0
18

झालू नगर में विधुत विभाग की और से बकायदारों व विधुत चोरी के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया गया। जिसमें विधुत विभाग की छः टीमो ने नगर में घूमकर 73 विधुत कनेक्शन काटे, तथा दो के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी गयी। वही तीन लाख रुपये की बकाया राशि भी जमा करायी गयी। नगर में सुबह से ही विधुत विभाग ने एक विशेष अभियान चलाते हुए छः टीमो का घठन किया और पूरे नगर में अभियान चलाया। सभी टीमो की अगुवाई में एक एक जे ई शामिल रहे।
टीमो ने घर घर जाकर चेकिंग भी की। जिसमे उन्होंने दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। तथा 73 बकायदारों के कनेक्शन भी काटे है। वही अभियान के दौरान टीम ने बकायदारों से तीन लाख की वसूली लेने मे भी कामयाबी हासिल की। वही अधिकारियों का कहना था कि विधुत चोरी करने वालो को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जायेगा। पूरे अभियान का नेतृत्व उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार बिंद, जे ई अमरनाथ रोनीयार, जे ई गंज यशपाल, जेई कम्भोर बहराम सिंह, जे ई पीली चौकी मदन सैन, जेई चोकपुरी सत्यप्रकाश, टीजी टू वीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply