लोहिया वाहिनी की संगठन विस्तार बैठक

0
349

धामपुर की वाल्मीकि कालोनी स्थित धर्मशाला में समाजवादी लोहिया वाहिनी की समीक्षा एवं संगठन विस्तार हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर मूलचन्द चैहान ने की। सभा में उपस्थित समाजवादी लोहियावाहिनी के प्रदेश सचिव ने संगठन की समीक्षा की और कहा कि समाजवादी लोहिया वाहिनी के समस्त पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह अपने-अपने बूथ पर यूथ को खड़ा करने का काम करें। इस मौके पर सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने बैठक को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। इस दौरान गौरव गुर्जर, फहीम उस्मानी, प्रियान्शु चैनवाल, अभिषेक चैहान सहित सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।