रेलवे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

0
286

उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर तले नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों ने केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे निजीकरण के विरोध में धरना दिया। मजदूर यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि सरकार द्वारा किये जा रहे निजीकरण से आम जनता और मजदूर वर्ग को बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है जिसका यूनियन विरोध करती है। उन्होंने बताया कि यदि सरकार अपने फैसले नही बदलती तो उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन द्वारा भविष्य में भी रणनीति बनाकर केन्द्र सरकार की नीतियों के विरोध में धरने दिये जाएंगे। धरना प्रदर्शन करते हुए मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के विरोध में नारेबाज़ी भी की।