युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत

0
333

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम का प्रथम बार संभल आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-माला पटका और पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम ने सभी कार्यकर्ताओं का परिचय लिया तथा संगठन में शामिल होने के इच्छुक लोगों की जानकारी एकत्र की। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी और योगी आदित्यनाथ एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी का कहना है उन्हें भरोसा है कि संभल की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी भारी मतों के साथ जीतेंगे। वहीं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शेखर गोयल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।