मुख्य विकास अधिकारी ने की पंचवटी की स्थापना

0
288
संभल के मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार ने संभल के गांव भटौला पहुंचकर पंचवटी वृक्षों की स्थाना की और ग्राम समाज की भूमि पर वृक्षारोपण के निर्देश भी दिये। दरअसल संभल में हिंदू जागृति मंच द्वारा पंचवटी अर्थात पीपल, आंवला, बेल, अशोक और बरगद के वृक्ष लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत हिंदु जागृति मंच के आह्वान पर संभल के मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार संभल के गांव भटौला पहुंचे और पंचवटी वृक्षों की स्थापना की। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से भी अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर हिदु जागृति मंच पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान प्रचार प्रमुख अजय कुमार शर्मा, अरविंद शुक्ला, निखिल शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा सहित हिंदु जागृति मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।