भाजपा प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम का आयोजन

0
256
बिजनौर में भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चौधरी साकेत प्रताप सिंह के नामांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत सदस्यगण और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और चैधरी साकेन्द्र प्रताप सिंह जी को आशीर्वचन द्वारा जीत की शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया, निवर्तमान सांसद राजा भारतेन्द्र सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।