महिला की हत्या का खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार

0
308

चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर में बीते दिनों हुई महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल बीते दिनों गांव महमूदपुर निवासी 35 वर्षीय महिला बबीता का शव जंगल में एक पेड़ से बंधा हुआ मिला था जिसके गले पर निशान थे। घटना के बाद मृतका के पति की तहरीर के आधार पर थाना चांदपुर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था और पुलिस अधीक्षक डाॅ0 धर्मवीर सिंह ने घटना के शीघ्र अनावरण तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चांदपुर पुलिस को निर्देशित किया था। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थाना चांदपुर पुलिस ने विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्त मुजम्मिल और पूरन प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तगण ने बताया कि उनके मृतका के बीते करीब 05 वर्षों से संबंध थे और वह चोरी छिपे खेतों पर मिला करते थे। घटना वाले दिन भी जब मृतका बबीता अपनी पुत्री के साथ प्शुओं का चारा लेने जंगल गई थी तो बबीता ने अपनी पुत्री को घर भेज दिया था जिसके बाद उनकी बबीता से मुलाकात हुई थी। अभियुक्तों का कहना है कि बबीता उनसे बार बार पैसों की डिमांड करती थी जिससे वह तंग आ चुके थे साथ ही अभियुक्तों ने बबीता से उसकी बेटी के साथ उनके संबंध बनवाने को कहा था जिसपर बबीता से विवाद खड़ा हो गया था। जिसके बाद अभियुक्तों ने बेटी वाली बात उजागर न होने के डर से बबीता की हत्या कर दी थी।
पुलिस ने संबंधित धाराओं के अतिरिक्त एससी/एसटी की वृद्धि कर अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।